Exercise

फ़ोटो: SunWarrior

व्यायाम से शरीर में बनते हैं नए रक्त अणु, वजन घटाने में होते हैं सहायक

अमेरिका के बायलर कालेज आफ मेडिसिन, स्टैनफोर्ड स्कूल आफ मेडिसिन व संबद्ध संस्थानों के विज्ञानियों ने एक शोध में रक्त अणु का पता लगाने का दावा किया है। इन रक्त अणुओं का निर्माण व्यायाम के दौरान होता है। शोधकर्ताओं ने चूहे को ट्रेडमिल पर दौड़ाने के बाद उसके ब्लड प्लाज्मा कंपाउंड का विस्तृत विश्लेषण किया जिसमें चूहे में सबसे ज्यादा माडिफायड अमीनो एसिड पैदा हुआ। जो वजन घटाने में सहायक है।

सोम, 27 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: exercise, New Blood Cells, mouse, Researcher

Courtesy: Jagran

Human Heart

फोटो: News Medical

प्लास्टिक की वजह से ज़्यादा बढ़ रही हैं दिल संबंधित बीमारियां

प्लास्टिक को लेकर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने एक स्टडी की है। इसके मुताबिक हमारे शरीर मे दो तरह के प्लास्टिक जा रहे हैं, जिसे पैथेलेट प्लास्टीसाइजर कहते हैं। इसकी वजह से ही दिल संबंधित बीमारियां होती हैं। इसके अलावा हमारी आंतो में प्रेगनन एक्स नाम का एक रिसेप्टर होता है। जो DCHP केमिकल के ज़रिये हमारी आंतो के प्रेगनन एक्स को खराब कर देते हैं। जिससे केलोस्ट्रोल बढ़ने लगता है। यह स्टडी चूहों की आंतो पर की गई है।

शनि, 04 दिसम्बर 2021 - 08:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Plastic, mouse, university of california, cholesterol

Courtesy: Aaj Tak News

Dead mouse

फोटो: The Guardian

सॉस बनाने के लिए ट्यूब से निकाला टोमैटो पेस्ट, निकला मरा हुआ चूहा

ब्राज़ील के साओ डोमिंगो से एक हैरान करने वाली खबर आई है। मेओटी नाम की महिला ने दावा किया है कि टोमैटो पेस्ट की ट्यूब से जैसे ही उसने पेस्ट निकाला तो उसमें से मरा हुआ चूहा निकला। इसके बाद महिला का कहना है अब वो कभी भी टोमैटो पेस्ट नही खरीदेगी। बल्कि अपने गार्डन में ही टमाटर उगायेगी। हालांकि टोमैटो पेस्ट कंपनी ने इस दावे को गलत बताया है। उनका कहना है पेस्ट में बाहरी चीज का जाना मुमकिन नही है।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Tomato pest, mouse, Brazil

Courtesy: Zee News