Airline

फोटो: Buisness Today

DGCA के निर्देश पर एयरलाइन्स ने अपने सभी स्टेशनों पर योग्य इंजीनियरिंग कर्मियों को किया तैनात

DGCA ने एयरलाइन्स ने अपने सभी स्टेशनों पर योग्य इंजीनियरिंग कर्मियों को तैनात किया है। हाल में विमानों में तकनीकी खामियों की घटनाएं बढ़ने के मद्देनजर उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया था। DGCA ने मौके पर जांच की थी और पाया था कि विभिन्न एयरलाइन कंपनियों के अपर्याप्त और अयोग्य इंजीनियरिंग कर्मी विमानों के प्रस्थान से पहले उन्हें सर्टिफाई कर रहे हैं। 

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 09:18 PM / by Pranjal Pandey

Tags: DGCA, Airline, Airport, aeroplane

Courtesy: News18

Air India

फ़ोटो: Hindustan Times

DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

DGCA ने एयर इंडिया पर आज 10 लाख का जुर्माना लगाया है। एयर इंडिया पर आरोप है कि, पैसेंजर के पास वैलिड टिकट होने के बावजूद भी उन्हें सफर करने से रोका गया था। एयर इंडिया ने यात्रियों के वैध टिकट होने और समय पर बोर्डिंग के लिए मौजूद रहने के बावजूद बोर्डिंग से मना किया था। जिसके बाद DGCA ने यह फैसला लिया है। इससे पहले एयरलाइन को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी हुआ था और मामले पर व्यक्तिगत सुनवाई भी हुई थी। 

मंगल, 14 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Air India, DGCA, penalty, Airline

Courtesy: Amar ujala

Spicejet

फ़ोटो: ABP

Spicejet एयरलाइन पर हुआ रैन्समवेयर अटैक, कई फ्लाइट के डिपार्चर में हुई देरी

देश की प्रमुख एयरलाइन Spicejet को हाल ही में साइबर अटैक का सामना करना पड़ा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस साइबर अटैक की जानकारी शेयर की है। Spicejet ने कहा कि मई 24 को Spicejet के​ सिस्टम पर रेनसमवेयर अटैक हुआ था और इसकी वजह से आज यानि मई 25 को सुबह कुछ फ्लाइट्स के डिपार्चर में देरी हुई। हमारी आईटी टीम ने रेनसमवेयर का पता लगाया है और सिस्ट को ठीक कर दिया है।

बुध, 25 मई 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SpiceJet, Airline, Ransomware, IT

Courtesy: Hindustan

Indigo

फ़ोटो: DNA India

इंडिगो एयरलाइन ने अपना नया सीईओ किया नियुक्त

इंडिगो एयरलाइन ने नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) खोज लिया है। इंडिगो एयरलाइन ने पीटर एल्बर्स को सीईओ नियुक्त किया है। एल्बर्स एक अक्तूबर 2022 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। एयरलाइन के मौजूदा सीईओ रोनोजॉय दत्ता 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, इससे पहले कंपनी ने नए सीईओ का नाम फाइनल कर दिया है। इंडिगो अभी हाल ही में कई कंट्रोवर्सी में रही है इसके साथ ही सीईओ के बदलने से कंपनी में कई सुधार की भी संभावना है।

बुध, 18 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: IndiGo, Airline, CEO

Courtesy: Amar ujala