Pushkar Singh Dhami

फोटो: Uktez

उत्तराखंड सरकार ने लिया चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का फैसला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का ऐलान किया है। इस बोर्ड के गठन के बाद से ही उत्तराखंड सरकार को तीर्थ पुरोहितों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा था। इस बोर्ड को वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल के दौरान गठित किया गया था। हालांकि उत्तराखंड सरकार के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 02:25 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Uttarakhand, Devasthanam board, Pushkar Singh Dhami, National

Courtesy: Amar ujala News