Maharashtra Section 144

फोटो: India.com

महाराष्ट्र के अमरावती में दो समूहों के बीच झड़प के बाद धारा 144 लागू

महाराष्ट्र में अमरावती जिले के अचलपुर-परतवाड़ा शहर में झंडा बदलने की रस्म के दौरान झड़प के बाद धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, अचलपुर के दुला गेट पर एक झंडे को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद स्थिति ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। 

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Maharashtra, section 144, Amravati

Courtesy: Times Now Hindi

Lockdown

फ़ोटो: Getty images

कोरोना की रफ्तार हो रही बेकाबू, महाराष्ट्र के अमरावती में लगेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र के अमरावती में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने जिले में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। जिले के कलेक्टर सैलेश नवल ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा है कि फरवरी 20 शाम 8 बजे से फरवरी 22 सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। सभी पाबंदियों का पालन करने की हिदायत देते हुए कलेक्टर ने कहा- "मैं लोगों से अपील करता हूं कि भविष्य में किसी भी प्रकार के सख्त लॉकडाउन से बचने के लिए वे कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करें।"… read-more

शुक्र, 19 फ़रवरी 2021 - 09:36 AM / by आकाश तिवारी

Tags: LockdownExtension, Amravati, Maharashtra

Courtesy: Live hindustan