Nitin Gadkari

फोटो: TOI

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ग्रीन फ्यूल पर भरोसा, इथेनॉल फ्यूल से पर्यावरण को पहुंचेगा फायदा

पेट्रोल पर निर्भरता खत्म करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ग्रीन फ्यूल भरोसा है और वो लगातार इसे बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। जहां उन्होंने कहा कि भारत में आयात होने वाले कच्चे तेल पर खर्च को काफी कम किया जा सकता है, वहीं ये भी बताया कि इथेनॉल आधारित फ्यूल से पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा और पेट्रोल के मुकाबले इस ग्रीन फ्यूल की कीमत बहुत कम होगी।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 05:56 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ethenol, Petrol, India, Import, Green Feul

Courtesy: Amar ujala

Ethenol

फोटो: TOI

एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने के लिए 15 से 20 फीसदी एथेनाल ब्लेंडिंग पर एक्साइज ड्यूटी होगी माफ

तेल और शुगर कंपनियों के लिए अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है। एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ये अहम फैसला लिया है। नए फैसले के मुताबिक, पेट्रोल में 12-15 फीसदी ब्लेंडिंग पर और डीजल में 20 फीसदी ब्लेंडिंग पर एक्साइज ड्यूटी में छूट का फायदा देखने को मिलेगा। यानी कि अगर 1 लीटर पेट्रोल पर 15 ब्लेंडिंग की जाती है तो उस 15 फीसदी पर ही स्टेट के टैक्स देने होंगे और बाकी 85 फीसदी पर एक्साइज ड्यूटी की छूट मिल जाएगी।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 03:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ethenol, Blending, Crude Oil, Petrol, Deisal

Courtesy: News18

Pm

फ़ोटो: NDTV

पेट्रोल में एथेनाल ब्लेंडिंग से बची 41000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा, किसानों को 40,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की हुई आय

विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में मिट्टी बचाओ आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने से अबतक 41,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाई जा सकी है। भारत ने समयसीमा से पांच महीने पहले पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है और इससे देश में करीब 27 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम हुआ तथा भारत को 41,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।

सोम, 06 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: World, Ethenol, PM, Blending, Forex Reserve

Courtesy: Zee News

Flex Fuel Bike

फ़ोटो: Abp Live

होंडा भारत में जल्द लॉन्च करेगी पेट्रोल एथेनाल से चलने वाली बाइक्स

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने बहुत जल्द देश में नए फ्लैक्स फ्यूल इंजन वाली मोरटसाइकिल लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। जापान की इस कंपनी ने पहले ही ब्राजील के मार्केट में फ्लैक्स फ्यूल वाली मोटरसाइकिल की बिक्री शुरू कर दी है और अब कंपनी भारत में इसे लॉन्च करने वाली है। कंपनी बहुत जल्द भारत में कई सारी फ्लैक्स फ्यूल वाली बाइक्स लॉन्च करेगी जिन्हें पेट्रोल और इथेनॉल पर चलाया जा सकेगा।

रवि, 22 मई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Honda, Japan, flex Fuel, Ethenol

Courtesy: Zee News

Cabinat

फ़ोटो: Hindustan Times

कैबिनेट ने बायोफ्यूल नीति में किया संशोधन, पेट्रोल में बढ़ेगी एथेनॉल की मात्रा

कैबिनेट ने बायोफ्यूल पर राष्ट्रीय नीति -2018 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब देश के अंदर प्रयोग होने वाले पेट्रोल में एथेनाल की मात्रा बढ़ेगी। जिसके तहत अप्रैल 1 2023 से पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनाल की मात्रा बढ़ाई जा सकेगी। ऐसे में किसानों को एथेनॉल के प्रमुख स्त्रोत गन्ने समेत अन्य फसलों को इस वर्ष से अधिक दाम मिलने तय हैं। केंद्र सरकार 2047 तक देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर काम कर रही है। 

बुध, 18 मई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Cabinet, India, Biofuel, Petrol, Ethenol

Courtesy: Abp Live