Laptops Tablets

फोटो: Navbharat Times

सरकार ने लगाया लैपटॉप, टैबलेट पर आयात प्रतिबंध

सरकार ने आज लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर पर प्रतिबंध लगा दिया है। उत्पादों पर आयात प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लगाया गया है। एक अधिसूचना में, विदेश व्यापार महानिदेशालय ने बताया कि अनुसंधान एवं विकास, परीक्षण, बेंचमार्किंग और मूल्यांकन, मरम्मत और वापसी, उत्पाद विकास उद्देश्यों के लिए प्रति खेप 20 वस्तुओं तक आयात लाइसेंसिंग से छूट प्रदान की जाती है।

गुरु, 03 अगस्त 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: government imposes, Import, restrictions, laptops-tablets

Courtesy: Jagran News

Gold

फोटो: Careers Motions

केंद्र ने कुछ सोने के आभूषणों, वस्तुओं के आयात पर लगाया प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने जुलाई 12 को कुछ सोने के आभूषणों और वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। प्रस्तावक गैर-आवश्यक वस्तुओं के आयात में कटौती करने में मदद करेगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की अधिसूचना के अनुसार, एक आयातक को इन सोने के उत्पादों के आयात के लिए सरकार से लाइसेंस की अनुमति की आवश्यकता होगी। हालांकि, डीजीएफटी ने कहा कि भारत-यूएई मुक्त व्यापार समझौते के तहत आयात पर प्रतिबंध नहीं होगा। 

गुरु, 13 जुलाई 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Centre, Restricts, Import, some gold jewellery

Courtesy: Jagran News

Soyabeen Oil

फोटो: Twitter

सरकार ने टैरिफ दर कोटा के तहत दी कच्चे सोयाबीन तेल, सूरजमुखी के बीज के तेल के आयात पर शुल्क में छूट

केंद्र सरकार ने कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी के बीज के तेल पर लगने वाले सीमा शुल्क और कृषि बुनियादी ढांचे और विकास उपकर में 30 जून तक शुल्क दर कोटा प्राधिकरण (TRQ) की शर्तों के अधीन छूट दी है। शुल्क छूट केवल वित्तीय वर्ष 2022-23 तक TRQ (टैरिफ रेट कोटा) लाइसेंस रखने वाले आयातक के लिए लागू है। एक बार मात्रा की सीमा समाप्त हो जाने के बाद, अतिरिक्त आयात पर एक उच्च टैरिफ लागू होता है।

गुरु, 11 मई 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Goverment, exempts duty, Import, crude soyabean oil, sunflower seed oil, under tariff rate

Courtesy: Jagran News

Export

फोटो: Devbhoomi Samvad

उत्तराखंड के चौसा और लंगड़ा आम का स्वाद अब दुबई तो राजमा और शहद का स्वाद मिलेगा अमेरिका को

उत्तराखंड के चौसा और लंगड़ा आम का स्वाद अब दुबई में भी ले सकेंगे। जबकि प्रदेश में उत्पादित शहद और राजमा अमेरिका में भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एपिडा के माध्यम से उत्तराखण्ड में उत्पादित आम की प्रथम खेप, शहद एवं राजमा के अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात के लिए भेजे जा रहे वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर 1.5 टन आम, 28 टन राजमा और 80 टन शहद का निर्यात किया गया।

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 08:11 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Import, Export, Chausa, Mango, rajma, Honey

Courtesy: Amar ujala

Nitin Gadkari

फोटो: TOI

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ग्रीन फ्यूल पर भरोसा, इथेनॉल फ्यूल से पर्यावरण को पहुंचेगा फायदा

पेट्रोल पर निर्भरता खत्म करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ग्रीन फ्यूल भरोसा है और वो लगातार इसे बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। जहां उन्होंने कहा कि भारत में आयात होने वाले कच्चे तेल पर खर्च को काफी कम किया जा सकता है, वहीं ये भी बताया कि इथेनॉल आधारित फ्यूल से पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा और पेट्रोल के मुकाबले इस ग्रीन फ्यूल की कीमत बहुत कम होगी।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 05:56 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ethenol, Petrol, India, Import, Green Feul

Courtesy: Amar ujala

Edible Oil

फ़ोटो: The Financial Express

खाद्य तेल के दाम कम होने की उम्मीद, बैठक के जरिये दाम को कम करने की चर्चा

कंज्‍यूमर्स को खाने के तेल की महंगाई से थोड़ी और राहत मिलने की उम्‍मीद है। खाद्य तेलों की उपलब्‍धता बढ़ाने और कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। खाद्य मंत्रालय ने तेल उद्योग निकायों और विनिर्माताओं की बैठक बुलाई है। इसमें वैश्विक स्तर पर कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप खाने के तेल की खुदरा कीमतों में कमी लाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। भारत अपनी खाद्य तेल जरूरत का 60 फीसदी आयात के जरिये ही पूरा करता है।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Edible Oils, India, Import, Price

Courtesy: News18

Gold

फ़ोटो: MoneyControl

अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सोने के भाव में उछाल

अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा के बाद 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 180 रुपये चढ़कर 50,803 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। सोने की कीमत पिछले सप्‍ताह गिरकर दो सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमतों में भी बढ़त दिखी। चांदी 251 रुपये चढ़कर 59,755 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया।

सोम, 27 जून 2022 - 03:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, G7, gold, Export, Import, Silver

Courtesy: News18

Gold

फ़ोटो: BBC

अमेरिका-यूरोप अब रूस से सोना आयात पर लगाएंगे प्रतिबंध

अमेरिका-यूरोप अब रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस की मुश्किलें रोज बढ़ती ही जा रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि जी-7 के सदस्य देश रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं। 2020 में रूस ने लगभग 19 अरब डॉलर मूल्य के सोने का निर्यात किया जो कुल वैश्विक स्वर्ण निर्यात का करीब 5 फीसदी है।

रवि, 26 जून 2022 - 05:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Europe, G7, Russia, gold, Import

Courtesy: Tv9

Putin

फ़ोटो: RTE

लिथुआनिया ने रूस के कैलिनिनग्राद तक रेल के जरिए जाने वाले सामानों पर लगाया प्रतिबंध, भड़का रूस

रूस की अपने एक और पड़ोसी देश लिथुआनिया से अनबन हो गई है। लिथुआनिया ने रूस के कैलिनिनग्राद तक रेल के जरिए जाने वाले सामानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद रूस भड़क गया है और उसने लिथुआनिया को चेतवानी दी है। इस पर लिथुआनिया ने जवाब देते हुए कहा कि हम इसके लिए तैयार हैं। लिथुआनिया के इन प्रतिबंधों से कैलिनिनग्राड में रूस से होने वाला 50 फीसदी आयात रुक जाएगा।

गुरु, 23 जून 2022 - 05:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Lithuania, Rail, Import, Ban

Courtesy: News18

Palm Oil

फ़ोटो: Healthline

भारत के खाद्य तेल आयात में 33.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

इंडोनेशिया के खाद्य तेल के निर्यात पर रोक लगाने के बाद भारत का खाद्य तेल आयात इस साल मई में 33.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 5,14,022 टन पर आ गया। जो कि पिछले साल 7,69,602 टन पर रहा। इंडोनेशिया ने 23 मई से पाम तेल के निर्यात पर रोक को कुछ शर्तों के साथ हटा दिया है। भारत में आयात खाद्य तेल में सबसे ज्यादा हिस्सा 60 फीसदी के साथ पाम ऑयल का है। सोयाबीन तेल की 25 और सूरजमूखी तेल की 12 फ़ीसदी है।

मंगल, 14 जून 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Indonesia, Palm Oil, Import, Soyabean

Courtesy: News18