Protien

फ़ोटो: NDTV

प्रोटीन की कमी से होते हैं शरीर को कई नुकसान, जाने लक्षण

प्रोटीन आपकी मांसपेशियों के लिए, त्वचा के लिए, एंजाइम के लिए, हार्मोंस के लिए बेहद आवश्यक होता है। इसके अलावा यह शरीर के ऊतको के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर में प्रोटीन की कमी से इम्यूनिटी पर असर पड़ता है। इससे बाल, त्वचा और नाखून रूखे होने लगते हैं। मसल्स और हड्डियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए सबसे बेहतर इलाज है स्वस्थ और पौष्टिक आहार। 

शुक्र, 03 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: protien, Health, Enzyme, Muscle

Courtesy: Abp Live

Enzyme

फ़ोटो: CNN

वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक को कुछ ही दिनों में नष्ट करने वाले एंजाइम को ढूंढा

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एंजाइम बनाया है जो प्लास्टिक के कंपोनेंट्स को बहुत जल्दी तोड़ देता है। इसपर एक शोध किया गया है, जिसे Nature जर्नल में पब्लिश किया गया है। इसे बनानी वाली टीम का कहना है कि प्लास्टिक प्रदूषण से दूषित जगहों को साफ करने के लिए भी हम इस एंजाइम वैरिएंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लास्टिक से बने उत्पादों को एंजाइम एक सप्ताह में ही तोड़ देता है। कुछ को टूटने में केवल 24 घंटे का समय लगा।

सोम, 23 मई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nature, Enzyme, Plastic, research

Courtesy: Zee News