Bulletproof

फ़ोटो: Motoroctane

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद बुलेटफ्रूफ गाड़ियों करवाने को परेशान VIP

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से कलाकार दहशत में हैं। पंजाबी व भोजपुरी कलाकारों के अलावा विभिन्न राज्यों के नेताओं व उद्योगपति अपने वाहनों को बुलेटप्रूफ करवाने लगे हैं। इसके लिए वह जालंधर की लग्गर इंडस्ट्री से संपर्क साध रहे हैं। लग्गर इंडस्ट्रीज के संचित सोबती ने सुरक्षा व कानूनी कारणों के चलते यह जानकारी देने से इन्कार किया लेकिन उन्होंने इतना जरूर बताया कि काफी लोग संपर्क कर रहे हैं। फिलहाल, वह अभी किसी के आर्डर नहीं ले रहे… read-more

शुक्र, 03 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bullet Proof Car, Punjab, Assasination, VIP

Courtesy: Jagran

Bhagwant Man

फ़ोटो: BBC

पंजाब सरकार ने 420 VIP की सुरक्षा की बहाल, हाई कोर्ट की फटकार के बाद पलटा फैसला

पंजाब में वीवीआईपी की सिक्योरिटी वापस लिए जाने को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पिछली सुनवाई में सरकार से जवाब मांगा था। जिसमें आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के सामने आप सरकार ने सभी 424 लोगों की सुरक्षा वापस दिए जाने की बात कही है। पंजाब सरकार ने आज कहा कि 420 से अधिक वीवीआईपी के लिए सुरक्षा कवर 7 जून से फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

गुरु, 02 जून 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Punjab, AAP, High Court, VIP, Security

Courtesy: Hindustan

Man

फ़ोटो: BBC

पंजाब सरकार ने ली 424 लोगों की सुरक्षा, वीआईपी कल्चर को खत्म करेगी सरकार

पंजाब की भगवंत मान सरकार वीआईपी कल्चर को खत्म करने पर लगी हुई है, फिर से आप सरकार ने राजनेताओं को मिली हुई सुरक्षा में कटौती की है। पंजाब की मान सरकार ने फिर से वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है, जिन 424 लोगों की सुरक्षा वापस ली गई उनमें कई सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। पंजाब सरकार का कहना है कि सरकार पुलिस का उपयोग उस काम के लिए करेगी जो वे करने के लिए हैं।

शनि, 28 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Punjab, Man, VIP, AAP

Courtesy: NDTV