Fireboltt

फोटो: HT Tech

Fire-Boltt ब्रांड ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ring 3 की लॉन्च, इनबिल्ट गेमिंग फीचर से लैस

Fire-Boltt ब्रांड ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ring 3 लॉन्च की है, जो 6 अलग-अलग कलर ऑप्शन में आएगी। इसमें 1.8-inch का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा। Fire-Boltt Ring 3 में रेक्टेंगुलर डायल मिलेगा। वॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वॉच SpO2 मॉनिटर, 118 सपोर्ट्स मोड और कई सारे फिटनेस ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है। इसमें आपको इन-बिल्ट गेम का भी ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 3499 रुपये है। 

शनि, 02 जुलाई 2022 - 05:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Fire Boltt, Bluetooth, Calling, Smartwatch, Fitness

Courtesy: Amar ujala

Maxima

फ़ोटो: Zee Buisness

Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Max Pro Turbo को भारत में किया लॉन्च

Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Max Pro Turbo को भारत में लॉन्च कर दी है। इसमें कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिल रहा है और इसके लिए इसमें माइक के साथ स्पीकर भी दिया गया है। साथ ही इसमें ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग सेंसर (SpO2) के साथ 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग की भी सुविधा दी गई है। Max Pro Turbo स्मार्टवॉच को कुल 2,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

मंगल, 21 जून 2022 - 07:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Maxima, Max Pro Turbo, Bluetooth, Calling, Heart Tracking

Courtesy: Amar ujala

Fire Boult Ring pro

फ़ोटो: India Today

Fire-Boltt ने भारत में लॉन्च की Ring Pro स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग का मिलता है सपोर्ट

स्मार्टवॉच ब्रांड Fire-Boltt ने रिंग सीरीज के तहत एक नई स्मार्टवॉच 'Fire-Boltt Ring Pro' को लॉन्च कर दिया है। फायर-बोल्ट रिंग प्रो, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है, यूजर सीधे स्मार्टवॉच से कॉलिंग कर सकेंगे। फायर-बोल्ट रिंग प्रो में 1.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। यह 320x385 के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ एक टचस्क्रीन डिस्प्ले है। वॉच में ब्लड-ऑक्सीजन लेवल मापने के लिए SpO2 सेंसर और एक हार्ट रेट ट्रैकर मिलता है।

गुरु, 16 जून 2022 - 06:32 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Fire Boult, Smartwatch, Calling, Bluetooth

Courtesy: Amar ujala

Noise

फ़ोटो: Mysmartprice

Noise Colorfit Pulse Buzz भारत में हुई लांच, ब्लूटूथ कॉलिंग का मिलता है सपोर्ट

Noise Colorfit Pulse Buzz स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस वियरेबल में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही ग्राहकों को इसमें 7 दिन तक की बैटरी भी मिलेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टवॉच में 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स और 1.69-इंच TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए ये IP68 रेटेड है। इसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। 

गुरु, 09 जून 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: noise, Colorfit, Bluetooth, Calling

Courtesy: Jagran