UNHRC

फ़ोटो: BBC

चीन में उइगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में 47 देशों ने जताई चिंता

चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार के मामले पर 47 देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर चिंता जताई है। साथ ही मांग की है कि UN के अधिकार प्रमुख उइगरों के दमन पर लंबे समय से रोकी गई रिपोर्ट प्रकाशित करें। UN मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने गत माह चीन का दौरा किया था। लेकिन चीन के खिलाफ कुछ न बोलने पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। उनकी रिपोर्ट तैयार होने के बाद भी प्रकाशित नहीं हुई है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: China, Uighar, MUSLIM, Report, UN

Courtesy: Amar ujala