gooseberry

फोटो: IndiaMART

आंवला खाने से होते हैं कई लाभ, सेहत के लिए है रामबाण

आंवला सर्दियों के मौसम में आसानी से उपलब्ध होता है। खाने से शरीर में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, फ्लेवोनॉयड्स, पोटेशियम जैसे पदार्थ मिलते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जो त्वचा और बालों के लिए बेहद अच्छा है। इसके सेवन से इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है। वजन कम करने के लिए आवले का पानी भी उपयोगी होता है। इसे उपयोग करने से स्किन टोन में सुधार होता है।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Amla, SKIN, health benefits, vitamic C

Courtesy: NDTV News

Amla Juice

फ़ोटो: India TV

डायबिटीज और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लाभकारी होता है आंवले का जूस

विटामिन सी और इम्‍यूनिटी कोे बढ़ाने के गुणों से युक्‍त आंवले का जूस स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत लाभकारी होता है। आंवले में क्रोमियम नामक खनिज पदार्थ होता है जो कि कार्बोहाइड्रेट के पाचन में मदद करता है और शरीर ब्‍लड शुगर को ठीक रखने के लिए इंसुलिन के प्रति ज्‍यादा क्रियाशील बनता है। इस फल में कई एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो कि खून में फ्री रेडिकल्‍स को खत्‍म करने मे हमारे शरीर के लिए अत्‍यधिक आवश्‍यक होते हैं।

मंगल, 28 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Amla, Immunity, Diabetes, blood sugar, Carbohydrate

Courtesy: Amar ujala