Charging

फोटो: Tech Radar

इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए देश भर में 46,000 चार्जिंग स्टेशनों का करना होगा निर्माण

इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए देश में पर्याप्त चार्जिंग स्टेशनों के जरूरत है। ईवीकॉन इंडिया 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए 2030 तक देश भर में 46,000 चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण करना होगा। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तेजी से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण नहीं किया गया तो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों एक विकास की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। 

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 09:21 PM / by Pranjal Pandey

Tags: electric, EV, charging, Station, India

Courtesy: Jagran

MG Motor

फोटो: Car&Bike

MG Motor India जल्द भारत में लॉन्च करेगी किफ़ायती इलेक्ट्रिक कार

MG Motor India ने आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि वह 2023 के अंत तक देश में बैटरी से चलने वाली किफायती वाहन लॉन्च करेगी। इसकी कीमत 12 से 16 लाख रुपये के बीच होगी। MG4 भारत में ब्रांड की अगली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। हालांकि, कार ब्रांड ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। MG4 एक बार फुल चार्ज करने पर 452 किमी की रेंज का वादा करती है।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 08:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MG Motors India, EV, electric, MG4

Courtesy: Amar ujala

Hyundai

फोटो: Cartoq

Hyundai कंपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार i10 कर सकती है लॉन्च

Hyundai कंपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार लाने पर काम शुरू कर चुकी है जो ज्यादातर ग्राहकों के दायरे में आ सके। ये इलेक्ट्रिक कार i10 हो सकती है। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 16 लाख रुपये हो सकती है। वर्तमान में टाटा मोटर्स की यहां छोटे ईवी बाजार पर मजबूत पकड़ है। इसके साथ ही एमजी की योजना 2023 में यहां एक अधिक किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की है। 

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 06:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hyundai, i10, TATA Motors, EV

Courtesy: News18

Battery Swapping

फोटो: News9Live

सरकार लागू करेगी बैटरी स्वैपिंग योजना, वाहनों को चार्ज के झंझट से मिलेगा छुटकारा

चार्जिंग की समस्या को लेकर सरकार बैटरी स्वैपिंग लागू करने वाली है। जिसके बाद ईवी यूजर्स को बैटरी स्वैपिंग मशीन मिलेगी। जहां वह अपनी समाप्त बैटरी को निकाल कर चार्ज में लगा सकते हैं और वहीं एक चार्ज बैटरी को अपनी व्हीकल में लगा तक अपना आगे का सफर तय कर सकते हैं। इससे बैटरी खत्म होने की चिंता, चार्जिंग प्वाइंट को खोजने नहीं पड़ता, जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल यूजर्स के जेब पर अधिक भार नहीं आएगा।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 06:21 PM / by Pranjal Pandey

Tags: charge, EV, Swapping, Battery, electric

Courtesy: Jagran

EV

फोटो: IVA

इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलने वाले प्रोत्साहन सब्सिडी को गोवा सरकार ने हटाया

इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए देशभर में कई राज्यों ने इसकी खरीद पर कई तरह के सब्सिडी देने की घोषणा की थी। लेकिन गोवा सरकार ने इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक, तीन पहिया और चार पहिया खरीदने पर किसी भी तरह की कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। वहीं, मौजूदा ऑफर केवल 31 जुलाई, 2022 तक मान्य है। गोवा में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर FAME-II नीति के तहत भी सब्सिडी दी जाती थी।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 09:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: EV, electric, Subsidy, Goa

Courtesy: Jagran

Volvo

फोटो: HT Auto

वोल्वो जुलाई 26 को अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Volvo XC40 Recharge भारत में करेगी लांच

कार निर्माता कंपनी वोल्वो बहुत जल्द अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Volvo XC40 Recharge को भारतीय मार्केट में उतारने जा रही है। कंपनी इस कार को मेटावर्स यानि इंटरनेट की आभासी दुनिया के प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने जा रही है। वोल्वो Volvo XC40 Recharge को 26 जुलाई को लॉन्च करेगी। यह 400 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज देगी। Volvo XC40 Recharge में 78 kwh की लिथियम बैटरी देखने को मिलेगी।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 06:06 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Volvo, Xc40 recharge, range, EV, electric

Courtesy: Jagran

Triton

फोटो: MTI News

Tesla को टक्कर देने वाली कंपनी ट्राइटन इलेक्ट्रिक भारत में हाइड्रोजन वाहनों को करेगी लॉन्च

Tesla को टक्कर देने वाली EV निर्माता कंपनी ट्राइटन इलेक्ट्रिक व्हीकल ने घोषणा की कि उसने भारत में अपनी पहली विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए गुजरात राज्य को चुना है। कंपनी ने एलान किया है कि वह जल्द ही हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाले दोपहिया और तिपहिया वाहनों को लॉन्च करेगी। ईवी निर्माता इन मॉडलों का निर्माण भारत में करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्चिंग की आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया है। 

शनि, 23 जुलाई 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tesla, EV, Triton, Hydrogen

Courtesy: Amar ujala

Bus

फोटो: Tata Motors

टाटा मोटर्स को डीटीसी से 1,500 इलेक्ट्रिक बसों का मिला ऑर्डर

टाटा मोटर्स को डीटीसी से 1,500 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला है। वाहन कंपनी को यह ऑर्डर सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) को जारी निविदा के तहत प्राप्त हुआ है। टाटा समूह की कंपनी पहले ही 650 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति देश के विभिन्न शहरों को कर चुकी है। डीटीसी के प्रबंध निदेशक नीरज सेमवाल ने कहा कि पर्यावरण अनुकूल बसों को शामिल करने से वायु प्रदूषण में कमी के साथ लाखों नागिरकों को लाभ होगा।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 07:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: EV, Tata, dtc, Bus

Courtesy: Amar ujala

EV

फोटो: Cartoq

आग लगने के मामले में इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनियों को केंद्र का नोटिस

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट और हाइवेज मिनिस्ट्री ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनियों को नोटिस भेजा है। इन कंपनियों के स्कूटर में आग लगने के मामले सामने आए हैं। इन कंपनियों के CEO और MD को मंत्रालय की तरफ से नोटिस भेजा गया है। मंत्रालय ने इन कंपनियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर यह पूछा था कि उनके खिलाफ एक्शन क्यों न लिया जाए। 

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 03:55 PM / by Pranjal Pandey

Tags: electric, EV, Centre, notice

Courtesy: Amar ujala

Ev

फोटो: iPleaders

यूपी में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन, एक्सप्रेस वे पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक इस वक्त पूरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 1334385 है। उत्तर प्रदेश में 337180 इलेक्ट्रिक वाहन इस वक्त सड़कों पर दौड़ रहे हैं। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन 156393 दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में 2877 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन मंजूर किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन दिल्ली से लखनऊ के बीच स्थापित होंगे… read-more

बुध, 20 जुलाई 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Centre, India, EV, Charging Station, electric

Courtesy: Amar ujala