Bird Flu

फोटो: ABP News

Bird Flu: महाराष्ट्र के ठाणे में 25 हजार पक्षियों को मारने का दिया आदेश

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शाहपुर तहसील के वेहलोली गांव में एक पोल्ट्री फार्म में करीब 100 मुर्गियों की अचानक मौत हुई। ठाणे के कलेक्टर नार्वेकर ने कहा पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर में आने वाले करीब 25 हजार पक्षियों को मार दिया जाएगा। ठाणे जिला परिषद के सीईओ डॉ भाऊसाहेब डांगडे ने कहा पुणे की प्रयोगशाला में मृत पक्षियों के नमूनो को परीक्षण के लिए भेजा गया जिसमें पता चला पक्षियों की मृत्यु H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा से हुई थी।

शनि, 19 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Bird-Flu, H5N1 Virus, poultry

Courtesy: Zee Bussiness

Kurjan Bird

फोटो: E Navabharat

189 कुर्जा पक्षी मृत; जोधपुर में बर्ड फ्लू के 2 मामले सामने आए: राजस्थान

जोधपुर में पिछले सप्ताह बर्ड फ्लू के दो मामले दर्ज किए गए, जिसमें 180 कुर्जा पक्षी कथित तौर पर राजस्थान में मृत पाए गए। इसके अलावा, मृत पक्षियों के नमूने एकत्र किए गए और परीक्षण के लिए भोपाल भेजे गए। यह पक्षी "एवियन इन्फ्लूएंजा" से संक्रमित थे। जिला कलेक्टर ने वन अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की और उन्हें आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने कहा, "हम भारत सरकार के अनुसार आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।"

रवि, 14 नवंबर 2021 - 11:55 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bird-Flu, kurjan bird, Jodhpur

Courtesy: Jagran News

Bird Flu

फोटो: Aaj Tak

पक्षियों के बाद अब इंसानों में भी मिल रहा है बर्ड फ्लू, रुस में मिला नया मामला

रूस के एक शख्स में बर्ड फ्लू के वायरस की मौजूदगी मिली है जिसके बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। इसकी जानकारी रूस की तरफ से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को भी दे दी गई है। बता दें कि बर्ड फ्लू फैलाने के लिए कई वायरस जिम्मेदार होते हैं लेकिन इसमें H5N1 को खतरनाक माना जाता है। क्योंकि यही वायरस इंसानों में बर्ड फ्लू के संवाहक के तौर पर काम करता है और उन्हें इसका शिकार बनाता है। 

रवि, 21 फ़रवरी 2021 - 04:57 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bird-Flu, Russia, WHO, H5N1 Virus

Courtesy: Aaj tak

Bird flu

फ़ोटो: Getty images

बर्ड फ्लू का खतरा, दिल्ली सरकार ने कौवों की मौत के बाद जालंधर भेजा जांच के लिए सैम्पल

देश के छह राज्यों में तो बर्ड फ्लू पांव पसार ही रहा है लेकिन अब दिल्ली में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में कौवों की मौत हुई है जिसके बाद बर्ड फ्लू की आशंका के तौर पर दिल्ली सरकार ने जांच के लिए सैम्पल जालंधर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की रैपिड रिस्पांस टीम ने मयूर विहार इलाके को विजिट किया और मरे हुए 4 कौवों का सैम्पल इकट्ठा किया था।

शनि, 09 जनवरी 2021 - 12:19 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bird-Flu, Bird Flu, Delhi Government, samples

Courtesy: Aajtak

Bird flu

फ़ोटो: Getty images

छह राज्यों में बर्ड फ्लू का खतरा ज़्यादा, वहीं पंजाब ने पोल्ट्री के आयात पर लगाया प्रतिबंध

कोरोना महामारी के बीच अब भारत में बर्ड फ्लू ने भी दस्तक दे दी है व कुछ राज्यों में यह भयानक रूप भी ले चुका है। पक्षियों की लगातार हो रही मौत के बाद हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल में इसका खतरा अधिक बताया जा रहा है वहीं, राजधानी दिल्ली व छत्तीसगढ़ राज्य में इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही खतरे तो देखते हुए पंजाब सरकार ने अस्थायी रूप से पोल्ट्री के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

शनि, 09 जनवरी 2021 - 10:56 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Bird-Flu, High Alert, poultry, Endangered, Bird Flu

Courtesy: Aajtak

BIRD FLU

फोटो: THE INDIAN EXPRESS

जानिए इंसानो के लिए कितना घातक हो सकता है बर्ड फ्लू

कोरोना महामारी के बीच बर्ड फ्लू के खतरे ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है। बर्ड फ्लू एक इनफ्लुएंजा वायरस है, जो पक्षियों द्वारा फैलता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह बहुत ही संक्रामक और घातक वायरस है जिसमें सांस की बीमारी होने की संभावना रहती है। बर्ड फ्लू के बहुत सारे स्ट्रेन हैं पर इन सभी स्ट्रेंस में h5NI सबसे घातक स्ट्रेन है। वैसे इंसानों में इस वायरस के बहुत कम मामले पाए जाते हैं। इंसानों में यह संक्रमण इनफेक्टेड जिंदा या मृत पक्षियों या… read-more

शुक्र, 08 जनवरी 2021 - 07:27 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bird-Flu, doctor, High Alert

Courtesy: Brifly Exclusive