स्मार्ट सिटी परियोजना में शीर्ष पर उत्तर प्रदेश
स्मार्ट सिटी परियोजना में इस बार उत्तर प्रदेश ने शीर्ष स्थान प्राप्त करके बाजी मार ली है। स्मार्ट सिटी के शहरों की सूची में गुजरात के सूरत और मध्यप्रदेश के इंदौर को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश को साफ़ और स्मार्ट सिटी बनाने की योजना पर काम शुरू किया जा चुका है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्मार्ट सिटी रैंकिंग लिस्ट जारी की है।