भारतीय हॉकी टीम को अगले 10 साल तक स्पॉन्सर करेगी ओडिशा सरकार
ओडिशा सरकार ने अगले 10 सालों तक भारतीय हॉकी टीम को स्पॉन्सर करने का फैसला किया है। सीएम नवीन पटनायक ने अगस्त 17 को भारतीय हॉकी टीम की प्रशंसा में एक ट्वीट भी किया। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सीएम नवीन पटनायक ने यह फैसला लिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कैप्टन मानप्रीत सिंह ने भी हॉकी टीम के सपोर्ट के लिए ओडिशा सरकार और सीएम नवीन पटनायक की तारीफ की है।