जीतनराम मांझी को संस्कृति और इतिहास की समझ नहीं है, वे धरती पर बोझ हैं- अनिल विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने जीतनराम मांझी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा -"इन्हें हिंदुस्तान के इतिहास और संस्कृति की समझ नहीं है। जिस देश में इतनी बड़ी संख्या में हिंदू रहते हों, यह कहना ठीक नहीं है, यह सबका अपमान है। भगवान राम सबके रोम-रोम में बसे हैं।" बता दें कि मांझी ने कहा था कि वे भगवान राम को नहीं मानते क्योंकि वे काल्पनिक पात्र है।