इसरो 60 देशों की मदद से अंतरिक्ष में बढ़ा रहा सक्रियता
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान अब 60 देशों के साथ अंतरिक्ष सहयोग करेगा। इस संबंध में भारत सरकार ने इन देशों के साथ समझौते किए हैं। विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी से कई बड़ी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसकी जानकारी अंतरिक्ष विभाग की साल 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट से मिली है। भारत ने नासा के साथ भी काफी महत्वपूर्ण करार किया है। रूस के साथ भारत गगनयान अभियान में सहयोग ले रहा है।