अगले वर्ष बढ़ सकते हैं नेस्ले उत्पादों के दाम
भारत में दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले के प्रोडक्ट आगामी वर्ष 2022 में महंगे हो सकते हैं। नेस्ले इंडिया के प्रमुख सुरेश नारायण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कच्चे माल के महंगे होने की वजह से आगामी वर्ष में नेस्ले उत्पादों के दामों में वृद्धि होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल, 2021 में कंपनी के कॉफी दूध और तेल सहित अन्य कच्चे माल की कीमतों में एक से दो प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।