आईपीएल 2022 DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकट से हराया
मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में अप्रैल 20 को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने सिर्फ 115 रन का स्कोर ही बनाया। दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 1 विकट के नुकसान पर 116 रन का लक्ष्य बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर ने भी शानदार हाफ़ सेंचुरी जड़़ी और पृथ्वी शाॅ ने 41 रनों का योगदान दिया।