फ़ोटो: Zeenews.in
पृथ्वी शॉ पर आचार संहिता के उल्लंघन के चलते लगा 25 लाख का जुर्माना
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 25 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। वहीं, जानकारी के मुताबिक पृथ्वी शॉ ने आरोप को स्वीकार भी किया है, जिसमें आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है और किसी विपक्षी खिलाड़ी या अंपायर के खिलाफ किसी भी प्रकार का इशारा करना अपराध माना जाता है।
Tags: Prithvi Shaw, IPL, Fine, Delhi Capitals
Courtesy: Aajtak
फोटो: Indian Express
आईपीएल 2022 DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकट से हराया
मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में अप्रैल 20 को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने सिर्फ 115 रन का स्कोर ही बनाया। दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 1 विकट के नुकसान पर 116 रन का लक्ष्य बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर ने भी शानदार हाफ़ सेंचुरी जड़़ी और पृथ्वी शाॅ ने 41 रनों का योगदान दिया।
Tags: TATA IPL 2022, DC vs PBKS, Prithvi Shaw, David Warner
Courtesy: Aajtak News
फोटो: The Indian Express
पहले ही टी-20 में पृथ्वी शॉ ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
एकदिवसीय मैचों में बल्ले से आग उगलने वाले भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में डेब्यू किया। वो मैच की पहली बॉल पर आउट हो गए, जिससे उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो डेब्यू मैच में गोल्डन डक पर आउट होने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल के साथ भी ऐसा हो चुका है।
Tags: Prithvi Shaw, KL Rahul, cricket t20, T20 Cricket
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Cricket Addictor
इंग्लैंड दौरे के लिए जल्द रवाना होंगे पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव
इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के दो खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान के चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब श्रीलंका दौरे पर एकदिवसीय मैचो में बल्ले से जौहर दिखाने वाले पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर हैं, लेकिन लेकिन जल्द ही इनके इंग्लैंड में मौजूद भारतीय दल से जुडने की उम्मीद है।
Tags: Suryakumar Yadav, Prithvi Shaw, avaish khan, Washington Sundar
Courtesy: NDTV News
फोटो: Republic World
टेस्ट टीम में पृथ्वी शॉ को जगह ना मिलने पर फूटा सरनदीप सिंह का गुस्सा
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को जगह नहीं मिलने पर पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होनें कहा कि पृथ्वी शॉ जैसे काबिल बल्लेबाज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी तकनीकी खामियों को भी सुधारा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच जून 18 से खेल जाएगा।
Tags: Prithvi Shaw, Sarandeep Singh, WTC Final, Cricket
Courtesy: zee News
फोटो: New Indian Express
बिना ई-पास गोवा जा रहे पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र पुलिस ने रोका
देश में कोरोना हालातों के बीच भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पृथ्वी शॉ छुट्टियां मनाने गोवा गए हैं। खबरों के मुताबिक पृथ्वी शॉ को पुलिस ने करीब एक घंटे तक रोके रखा, क्योकि पृथ्वी बिना ई-पास के गोवा जा रहे थे। रोके जाने के बाद उन्होंने ई-पास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। बता दें, आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया है।
Tags: Prithvi Shaw, E-Pass, Lockdown, Maharashtra police
Courtesy: News18
फोटो: The Statesman
पृथ्वी ने एक ही ओवर में लगाए 6 चौके, बनाया रिकॉर्ड
आईपीएल-14 के 25वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से हुआ | मैच में 154 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ ने शिवम मावी के पहले ही ओवर में 6 चौके जड़ दिए | पृथ्वी आईपीएल में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ हैं | इससे पहले आईपीएल-2012 में अजिंक्य रहाणे भी एक ही ओवर में 6 चौके लगाने का कारनामा रॉयल चैलेंजर्स… read-more
Tags: IPL, Delhi Capitals, KKR, Prithvi Shaw, Ajinkya Rahane, shivam mavi
Courtesy: Jagran
फोटो: Since Independence
Vijay Hazare Trophy: फाइनल में आया पृथ्वी शॉ का तूफान
विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर हंगामा मचा रहा है। उत्तर प्रदेश के खिलाफ हुए फाइनल मैच में पृथ्वी शॉ ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 73 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और10 चौके जमाये। पृथ्वी शॉ और यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 89 रनों की मजबूत साझेदारी निभाई। बता दें, इस सीजन में पृथ्वी शॉ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने अपनी 8 पारियों में 165.40 की लाजवाब औसत से 827 रन बनाए हैं।
Tags: Prithvi Shaw, Vijay Hazare Trophy, One day series match, Indian Cricketer
Courtesy: Jagran News
फ़ोटो: Times Of India
पृथ्वी शॉ ने तोड़ा धोनी और विराट कोहली का रिकॉर्ड, सौराष्ट्र के खिलाफ बनाये नाबाद 185 रन
विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में पृथ्वी शॉ ने तूफानी पारी खेल कर मुम्बई को 9 विकेट से बड़ी जीत दिला दी। पृथ्वी शॉ ने 123 गेंदों पर 185 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 21 चौके और 6 छक्के लगाए। यह लिस्ट ए में किसी भारतीय बल्लेबाज का रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉ़र्ड विराट कोहली(183) और धोनी (183) के नाम था। सेमीफाइनल में मुंबई का मुकाबला मार्च 11 को कर्नाटक की टीम के साथ होगा।
Tags: Vijay Hazare Trophy, Prithvi Shaw, Indian Cricketer, Virat Kohli
Courtesy: Ndtv Hindi News
फ़ोटो: DNA India
Vijay Hazare Trophy: पृथ्वी शॉ ने जड़ा दोहरा शतक, लगाए 31 चौके और 5 छक्के
विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने पुड्डुचेरी के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 142 गेंदों पर 227 रन ठोक दिये । जिसके साथ ही उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में किसी भी खिलाड़ी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अपनी धमाकेदाक पारी में शॉ ने 31 चौके और 5 छक्के जमाए। इनकी इस पारी में साथ देते हुए सूर्य कुमार यादव ने 58 गेंदों पर 133 रन बनाकर कमाल की पारी खेली। मुंबई ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 457 रन बनाए… read-more
Tags: Indian Cricketer, Vijay Hazare Trophy, Prithvi Shaw, BCCI
Courtesy: Ndtv Hindi