अक्टूबर 6 को परिणय सूत्र में बंधेंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा
बॉलीवुड अभिनेता अली फजल व अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अक्टूबर 6 के दिन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शादी का पूरा कार्यक्रम 6 दिन का होगा, जिसमें दिल्ली में सितंबर 30 से प्री वेडिंग फंक्शन होंगे जो 3 दिन तक चलेंगे। इसके बाद दोनों अक्टूबर 6 के दिन मुंबई में शादी के बंधन में बंधेंगे और अक्टूबर 7 के दिन दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।