अमेरिका में मछुआरे के जाल में फंसी इंसानी शक्ल वाली मछली
अमेरिका में एक मछुआरे के जाल में इंसानी शक्ल वाली एक मछली फंसी है। इस मछली को स्केट मछली कहा जाता है। मछुआरे ने दावा किया कि ये मछली गुदगुदी करने पर हंसती है। मछुआरे ने मछली को हंसाते हुए उसका वीडियो भी पोस्ट किया। जब लोगों ने मछली को देखा तो मछुआरे को भला-बुरा भी कहा। लोगों का दावा है कि ये मछली हंस नहीं रही बल्कि ये असल में हवा के लिए तड़प रही है।