आंग सान सू की को धोखाधड़ी के मामले में हुई तीन साल की जेल
म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। उन्हें चुनावों में धोखाधड़ी करने का आरोपी माना गया है। सैन्य शासित म्यांमार कोर्ट ने नोबेल पुरस्कर विजेता को भ्रष्टाचार समेत कई मामलों में दोषी पहले ही ठहरा दिया है। जानकारी के मुताबिक नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी का अस्तित्व भी इससे खतरे में आ गया है। सू की सजा से उनकी पार्टी की परेशानी बढ़ गई है।