अंतरिक्ष में जीवाणु विकास पर नजर रखने हेतु ISRO ने विकसित किया उपकरण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और भारतीय विज्ञान संस्थान ने मिलकर एक ऐसा उपकरण बनाया है जो सूक्ष्मजीवों को विकसित करने में सहायक होगा। बेंगलुरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान द्वारा दी जानकारी के अनुसार यह उपकरण बिना मानवीय दखल के जीवाणु के विकास पर नजर रखने तथा कठोर पर्यावरण में उसके व्यवहार के बारे में जानकारी देने में सक्षम होगा। जिसमें एलईडी और फोटोडायोड सेंसर द्वारा जीवाणु विकास पर नजर रखी जाएगी।