
फोटो: Career India
बेंगलुरु बंद: निजी परिवहन हड़ताल के कारण 11 सितंबर को बंद रहेंगे कई स्कूल
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल के मद्देनजर बेंगलुरु (कर्नाटक) में कई स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। कुछ स्कूल जहां शहर में परिवहन सुविधाएं निजी वाहनों पर निर्भर हैं, उन्होंने छुट्टी की घोषणा कर दी है। संघ ने बताया, हड़ताल में पांच हजार से अधिक निजी स्कूलों के वाहन शामिल होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, आज रात 12 बजे से निजी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, जिसमें 32 से ज्यादा संगठनों के सात लाख से ज्यादा वाहन शामिल हैं।