
फ़ोटो: Getty images
बिहार: जानिए किस-किसकी खुलेगी किस्मत, आज होगा राज्य सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार
तमाम अटकलों के बाद फरवरी 9 के दिन बिहार की नितीश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस विस्तार में 17 नए मंत्री शपथ लेंगे, जिसमें भाजपा से नौ व जदयू से आठ मंत्री हो सकते हैं। शपथ लेने वालों में भाजपा से नितिन नवीन, शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम शामिल हैं। वहीं, जदयू के श्रवण कुमार, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय झा, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, सुनील कुमार, मदन सहनी का नाम भी शामिल है।