भारत मे लॉन्च हुआ Lenovo का नया टैबलेट Lenovo Tab K10
Lenovo ने अपना नया Tab K10 लॉन्च कर दिया है। इसकी मेन हाईलाइट इसकी 7500mah की बड़ी बैटरी है। इसमें 13.6 इंच का FullHD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट मीडियाटेक के हेलियो P22 प्रोसेसर पर चलता है। इसके तीन वैरिएंट लॉन्च किये गए हैं। 3GB+32GB, 4GB+64GB और 4GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 25,000 रुपये रखी गई है।