भारत में यातायात दुर्घटनाओं में 2021 में 1.73 लाख लोगों की मौत, यूपी शीर्ष पर: रिपोर्ट
साल 2021 में देश में लगभग 4.22 लाख यातायात दुर्घटनाओं में 1.73 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई है। उत्तर प्रदेश में इस तरह की दुर्घटनाओं में सबसे अधिक 24,711 मौतें हुईं। इसके बाद तमिलनाडु में 16,685 मौतें दर्ज की गईं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश में यातायात दुर्घटनाओं की संख्या 2020 में 3,68,828 से बढ़कर 2021 में 4,22,659 हो गई।