भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का योगदान पुरस्कार से ऊपर: गृह मंत्रालय
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव किसी भी पुरस्कार या उपाधि के दर्जे से ऊपर है। ये जानकारी गृह मंत्रालय ने मार्च 15 को दी है। पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के लिखित सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि तीनों स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान और उनकी शहादत हमारे इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। सरकार और देश स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को स्वीकारता है।