दिल्ली सरकार ने की प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ दिल्ली सरकार अभियान चलाने वाली है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। प्लान को लागू करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन होगा जो नियमों का पालन न करने वालों पर शिकंजा कसेगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार जुलाई 1, 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर चुकी है। सरकार के आदेश के बाद प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री और उपयोग पर रोक होगी।