दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत , ब्रिटेन को छोड़ा पीछे
भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति को लेकर बड़ी खुशखबरी है की भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से जीडीपी के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पहली तिमाही में अपनी बढ़त बढ़ा दी है और यह गणना अमेरिकी डॉलर में आधारित है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष 2022 के अंत तक भारतीय अर्थव्यवस्था का 7% से अधिक बढ़ने का अनुमान है।