दुष्कर्म के आरोप से परेशान शख्स ने की आत्महत्या
दिल्ली के गोयला में रहने वाले एक दिव्यांग शख्स ने आत्महत्या कर ली है, जिसके ऊपर एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शख्स ने अपने माथे पर गोली मारकर आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। नोट में उसने दुष्कर्म के आरोप को गलत बताते हुए लिखा कि उसने लड़की को दो लाख रुपये दिए थे जिसको मांगने पर लड़की के पिता ने पहले बदसलूकी की फिर झूठे केस में फसाने की धमकी दी थी। छावला थाने में दर्ज हुई केस का पुलिस छानबीन कर रही है।