गर्मियों में तापमान से बचाव करने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये टिप्स
आयुर्वेद में गर्मियों से बचने के भी कुछ नुस्खे दिए गए हैं जिनका पालन कर बढ़ते तापमान के बाद भी सेहत का ख्याल रखा जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक फ्रिज की जगह मटके के पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसका शरीर पर कोई साइडइफैक्ट नहीं होता है। गर्मियों में हल्का भोजन करना चाहिए, जिससे पेट को राहत मिलती है। इस दौरान पानी युक्त फलों का सेवन करना चाहिए।