हाई कॉलेस्ट्रॉल के मरीज इन आदतों से रहें दूर
हाई कॉलेस्ट्रॉल के मरीजों को हाईकैलोरी युक्त खाने से दूरी बनानी होगी। ये बैड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। फास्ट फूड खाने की आदत से भी शरीर में कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है। अत्यधिक फास्ट फूड खाने से शरीर की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जाता है। कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण फाइबर की कमी भी होता है। फाइबर युक्त चीजें खाने से भी कॉलेस्ट्रॉल बराबर होता है। ये बैड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है।