हेपेटाइटिस-सी वायरस की खोज करने के लिए वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरूस्कार
नोबेल पुरुस्कार साल 2020 का अक्टूबर 5 को एलान कर दिया गया है। 'हेपेटाइटिस सी' वायरस की खोज करने लिए हार्वे जे अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को नोबेल पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है। नोबेल पुरूस्कार समिति ने अपने ट्विटर अकाउंट 'Nobel Prize' पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। नोबेल पुरूस्कार समिति ने कहा कि यह हेपेटाइटिस सी वायरस दुनिया भर में सिरोसिस और यकृत कैंसर का कारण है।