IPL 2020: MI ने हासिल की DC के खिलाफ शानदार जीत
आईपीएल के 13वें सीजन में टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नवंबर 5 को मैच हुआ। टीम मुंबई इंडियंस ने कुल 57 रनों से दिल्ली कैपिटल्स को हराकर शानदार जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ टीम MI आईपीएल 2020 के फाइनल में पहुँच गयी है। हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि, 'मैं टीम के बारे में नकारात्मक बात नहीं करना चाहता, लेकिन आगे हमें मजबूत मानसिकता के साथ मैदान पर उतरना होगा।''