जारी हुआ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से अभिनेत्री आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक
आलिया भट्ट आज मार्च 15 को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से उनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। आलिया भट्ट के प्रसंशक जन्मदिन के साथ फिल्म ब्रम्हास्त्र के लिए भी बेस्ट विशेस दे रहे हैं। आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्रम्हास्त्र के फर्स्ट लुक वाले टीजर को रिलीज किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट के साथ रणवीर कपूर की भी हलकी सी झलक देखने को मिल रही है।