जहांगीरपुरी में निगम चलाएगा अवैध निर्माणों पर बुलडोजर
राजधानी दिल्ली में जहांगीरपुरी इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगा। निगम अप्रैल 20-21 को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। निगम द्वारा इस अभियान को सफल बनाने और ऐहतियात के तौर पर दिल्ली पुलिस के 400 जवानों को तैनात किया गया है। हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुरी में हिंसा हुई थी। इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। अतिक्रमण को लेकर भी निशाना साधा गया है।