जल शक्ति मंत्रालय ने शुरू किया 'सुजलम' अभियान
जल शक्ति मंत्रालय ने अगस्त 26 को सुजलम अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक गावों को खुुुले मेेंं शौच से मुक्त किया जाएगा। 100 दिनों तक चलने वाला यह अभियान अपशिष्ट जल के प्रबंधन में मदद करेगा और बदले में 10 लाख सोक-पिट के निर्माण और अन्य ग्रेवाटर प्रबंधन से जल निकायों को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा। यह 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह का हिस्सा है।