
फोटो: Healthshots
कांसे, लोहे और तांबे के बर्तन में भोजन करने से मिलते है कई फायदे
भारत में अलग-अलग धातुओं से तैयार बर्तनों में लोग भोजन करते हैं, जिसके अपने अलग-अलग फायदे है। कांसे के बर्तन में भोजन करने से दिमाग बहुत तेज होता है। इसके अलावा रक्त विकार से सुधार होने के साथ-साथ भूख भी समय- समय पर लगती रहती है। लोहे के बर्तन में खाना खाने से शरीर की उर्जा ठीक होने के साथ आयरन की कमी दूर होती है। वहीं तांबे के बर्तन के उपयोग से गैस की समस्या के साथ लीवर संबंधी परेशानी भी दूर होती है।