केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने की घोषणा
राजधानी दिल्ली में अब तीन नहीं एक ही नगर निगम होगा। केंद्रीय कैबिनेट ने मार्च 22 को हुई बैठक में इसकी मंजूरी दी। इससे पूर्व 2012 तक दिल्ली में एक ही नगर निगम हुआ करता था। कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से इसे तत्कालीन सरकार ने उत्तरी,दक्षिणी और पूर्वी निगम में बांटा था। दिल्ली में 18 मई से पहले नगर निगम के चुनाव होने हैं। केंद्र सरकार अब इस प्रस्ताव को संसद में मंजूरी के लिए भेजेगी।