किसान आंदोलन के कारण हुआ 814 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान
बीते 100 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के चलते पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग को 814 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। इस आंकड़ें की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान दी है। नुकसान के आंकड़ों में सबसे अधिक 487 करोड़ की हानि पंजाब में हुई, इसके बाद 326 करोड़ हरियाणा और 1.40 करोड़ रुपये की हानि राजस्थान में हुई है। इस राजस्व के नुकसान का कारण किसानों के लिए टोल फ्री करवाना है।