कन्नड सिनेमा के मशहूर अभिनेता संचारी विजय का निधन
कन्नड सिनेमा के मशहूर अभिनेता संचारी विजय का जून 15 की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। संचारी विजय जून 12 को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद बेंगलुरू के अस्पताल में उनका इलाज जारी था। जून 15 को डॉक्टरस ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों के कहने पर संचारी विजय का अंगदान कराया जाएगा।