कोविड मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य किया गया मास्क: महाराष्ट्र
एक नए आदेश में कहा गया है कि महाराष्ट्र में कोविड -19 मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिर से सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क अनिवार्य कर दिया है। अब बसों, ट्रेनों, सिनेमा हॉल, सभागारों, अस्पतालों, कॉलेजों, स्कूलों और सभी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अब मास्क लगाना अनिवार्य होगा। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार द्वारा यह निर्णय कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र लिया गया है।