कश्मीर में खास तरह से मनाया जायेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान
आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान मनाया जा रहा है। कश्मीर की महिलाएं भी इसमें जोर शोर से हिस्सा ले रही है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के गांव की महिलाएं हाथ के कढ़ाई कर तिरंगा बनाने का काम कर रही है। इन तिरंगों में अशोक चक्र पर पारंपरिक कश्मीरी क्रूल से कारीगरी की जा रही है। इस कारीगरी के लिए 50 महिलाएं साथ आकर तिरंगो को बनाने में जुटी हुई है।