खतरे के निशान से पार हुई यमुना, लोहे का पुल हुआ बंद
यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को छूने लगा है। दरअसल हथिनी कुंड से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। इस कारण लोहे का पुल बंद कर दिया है। बढ़ते जलस्तर के कारण पानी का स्तर 205.17 मीटर पर पहुंच चुका है। हालात गंभीर होने पर इलाकों को खाली कराया जा सकता है। प्रशासन राहत कार्य भी संभाल सकता है।