मैं भगवान राम को नहीं मानता, वो काल्पनिक पात्र है : जीतनराम मांझी
बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी ने भगवान राम को लेकर बड़ा बयान दिया है। मांझी ने कहा कि वो भगवान राम को नहीं मानते है और वो एक काल्पनिक पात्र है। ये बयान उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में दिया है। उनसे पूछा गया था कि जो राम को मानते है वो दलितों का जूठा क्यों नहीं खाते। हालांकि उन्होंने खुद को माता शबरी का वंशज बताया है।