नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सैन्य-नियंत्रित नाइजर में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक सलाह जारी करते हुए उन लोगों से देश छोड़ने के लिए कहा जिनकी उपस्थिति की वहां आवश्यकता नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि "भारत सरकार नाइजर में चल रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है। मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, जिन भारतीय नागरिकों की उपस्थिति आवश्यक नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी जाती है।"