
फोटो: Earth.com
ऑस्ट्रेलिया में मिला 150 साल पहले विलुप्त हो चुके चूहों का डीएनए
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के आइसलैंड पर शार्क बे माउस नामक चूहों का डीएनए मिला है, चूहों की यह प्रजाति लगभग 150 साल पहले ही पृथ्वी से विलुप्त हो चुकी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मिले डीएनए की मदद से चूहों की प्रजाति को दोबारा खोजा जा सकेगा और उन्हे पृथ्वी पर वापस लाया जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि 42 डीएनए सैंपल में से मिले 8 सैंपल की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं।