फोटो: SciTechDaily
कोविड से हो सकता है पार्किंसन बीमारी का खतरा : स्टडी
जर्नल मूवमेंट डिस्ऑर्डर में प्रकाशित एक स्टडी से पता चला है कि कोविड 19 वायरस मस्तिष्क की संवेदनशीलता पर असर करता है। स्टडी के लेखक रिचर्स स्मेने ने बताया कि 55 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को होने वाली पार्किंसन बीमारी का खतरा कोविड से बढ़ा है। कोविड वायरस मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। ये नर्व्स सेल को उन टॉक्सिन के प्रति संवेदनशील बनाता है जो दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं।
Tags: Parkinson, Covid-19, Rats, disease
Courtesy: NDTV News
फोटो: Earth.com
ऑस्ट्रेलिया में मिला 150 साल पहले विलुप्त हो चुके चूहों का डीएनए
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के आइसलैंड पर शार्क बे माउस नामक चूहों का डीएनए मिला है, चूहों की यह प्रजाति लगभग 150 साल पहले ही पृथ्वी से विलुप्त हो चुकी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मिले डीएनए की मदद से चूहों की प्रजाति को दोबारा खोजा जा सकेगा और उन्हे पृथ्वी पर वापस लाया जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि 42 डीएनए सैंपल में से मिले 8 सैंपल की प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं।
Tags: Australia, Extinct animals, Shark Bay Mouse, Rats
Courtesy: Zee News
फोटो: The Guardian
चूहों से परेशान ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मांगा पाँच हजार लीटर जहर
ऑस्ट्रेलिया इन दिनों चूहों के आतंक से परेशान है। ऑस्ट्रेलिया में चूहे कृषि भूमि के साथ-साथ घरों को भी नुकसान पहुँचा रहे हैं, जिससे वहाँ के किसानों को काफी नुकसान पहुँच रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चूहों को मारने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत से पाँच हजार लीटर जहर मांगा है। ऑस्ट्रेलिया के कृषि मंत्री एडम मार्शल ने कहा कि यदि वसंत तक चूहों को खत्म नहीं किया गया तो आर्थिक ओर सामाजिक संकट पैदा हो सकता… read-more
Tags: Rats Panic in Australia, Rats, Australia, World
Courtesy: Patrika